भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए) ने 4 सितंबर 2025 को आयोजित एक ऑनलाइन बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मध्य एशिया संस्थान (आईआईसीए), ताशकंद के साथ सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन द्विपक्षीय भारत-उज्बेक संबंधों, भारत-मध्य एशिया संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय मामलों से संबंधित सहमत विषयों पर अनुसंधान, प्रकाशन, संवाद और सेमिनार जैसी शैक्षणिक सहयोग और संयुक्त गतिविधियों की सुविधा प्रदान करता है। समझौता ज्ञापन पर आईसीडब्ल्यूए की कार्यवाहक महानिदेशक एवं अपर सचिव सुश्री नूतन कपूर महावर और ताशकंद स्थित अंतर्राष्ट्रीय मध्य एशिया संस्थान के प्रबंध निदेशक राजदूत जावलोन वखाबोव ने भारतीय दूतावास, ताशकंद के प्रभारी श्री सोने लाल मलिक और भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत महामहिम श्री सरदोर एम रुस्तमबायेव की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
*****