सार-संक्षेप
ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका की एकतरफा रूप से पीछे हट जाने से ट्रांसअटलांटिक संबंध बड़े ही तनाव में हैं। यूरोपीय संघ ईरान के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों और विशेष रूप से JCPOA को विदेश नीति की सफलता के रूप में देखता है। अभी तक फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम ने इससे पीछे हटने की राष्ट्रपति ट्रम्प की मांगों को मानने से इंकार कर दिया है। पर जबकि सरकारों ने JCPOA के लिए अपना समर्थन जाहिर किया, तो अमेरिकी प्रतिबंधों से डरते हुए, यूरोपीय निजी क्षेत्र - ईरानी बाजार से लौट गए। अमेरिकी प्रशासन के लगातार दबाव के बावजूद यह शोधपत्र ईरान परमाणु समझौते की सुरक्षा के लिए यूरोपीय सहयोगियों द्वारा की गई विभिन्न उपक्रमों पर केंद्रित है।
प्रमुख शब्द: यूरोपीय संघ, JCPOA, INSTEX, SMEs
परिचय
मई 2018 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संयुक्त व्यापक कार्य योजना (JCPOA) से हटने के फैसले के कारण समझौते के हिस्से के रूप में ठंडे बस्ते में डाले गए अमेरिकी प्रतिबंधों की फिर से वापसी हुई।ट्रम्प ने कहा है कि ‘अधिकतम दबाव’ की रणनीति ही एकमात्र रास्ता है और इसके परिणामस्वरूप सभी अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू किया गया है, जिसमें ईरान के साथ व्यापार करने वाली विदेशी कंपनियों को निशाना बनाना भी शामिल हैं। उनके विपरीत ये नए प्रतिबंध, जोJCPOA से पहले लगाए गए थे, उन्हें न तो संयुक्त राष्ट्र का समर्थन प्राप्त है और न ही यूरोपीय संघ (ईयू) का।अमेरिका द्वारा इन एकतरफा प्रतिबंधों के लागू होने से ईरान अनिश्चितता की स्थिति में चला गया है - देश का तेल निर्यात आधा हो गया है, इसकी राष्ट्रीय मुद्रा का अवमूल्यन हो गया हैऔर मुद्रास्फीति बढ़ गई है।¹जनवरी 2019 मेंईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि 1979 की क्रांति के बाद इन 40 वर्षों में देश अपनी सबसे कठिन आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा था।²हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) द्वारा ईरानी तेल आयात3 पर प्रतिबंधों से किसी भी छूट नहीं दिए जाने और औद्योगिक धातुओं के निर्यात से ईरान के राजस्व को निशाना बनाने वाले नए प्रतिबंधों को लागू करने के निर्णय सेस्थिति बिगड़ती चली गई।राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा जारी एक कार्यकारी आदेश में ईरान के लौह,इस्पात, एल्यूमीनियम और तांबे के क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जो कि निर्यात से ईरान के राजस्व का सबसे बड़ा गैर-पेट्रोलियम से संबंधित स्रोत है और अर्थव्यवस्था का 10%इनके निर्यात से आता है।⁴
समझौते से अमेरिका के पीछे हटने और एकतरफा प्रतिबंध लगा दिए जाने से यूरोप में एक मुश्किल स्थिति में पड़ गया है। JCPOA को यूरोपीय संघ ने अपनी राजनयिक सफलता के रूप में प्रचारित किया गया था, जो प्रसार संकटों को हल करने और एक नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को बढ़ावा देने के मामले में एक उपलब्धि थी।2015 में इस समझौते को स्वीकार करने के लिएईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर व्यापक रूप से अंकुश लगाने के लिए सहमति व्यक्त की और इसे कड़े निरीक्षण के लिए भी राजी हुआ।बदले में2016 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों जर्मनी या यूरोपीय संघ / E3 + 3 (EU और अमेरिका, रूस और चीन) ने JCPOAके कार्यानन्वित होने पर परमाणु-संबंधी आर्थिक प्रतिबंध हटा दिए।JCPOAने यूरोपीय संघ को ईरान के साथ अपने संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए इस सोच को बल प्रदान किया कि व्यापार और राजनीतिक तालमेल दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होगा।
चित्र 1: ईरान परमाणु समझौते के सदस्य
स्रोत:CNN,https://edition.cnn.com/politics/live-news/trump-irannucleardeal/h_54e182d299c05776d4f287eb452fb2ea
समझौते से अमेरिका के पीछे हटने के बाद यूरोपीय देश सर्वसम्मति से इस बात पर सहमति जाहिर की है कि यूरोपीय संघ समझौते में तब तक बंधा रहेगा, जब तक ईरान पूरी तरह से इसके लिए प्रतिबद्ध हैऔर जब भी यूरोपीय हित प्रभावित हुए है, यूरोपीय आयोग ने हरी झंडी दिखाई। यूरोपीय संघ के लिए, यह केवल आर्थिक हितों का मामला नहीं है, यह सुरक्षा का भी मुद्दा है। यह मानता है कि ईरान के साथ परमाणु समझौते न होने पर उस क्षेत्र और यूरोप की सुरक्षा नकारात्मक रूप से प्रभावित होगी।⁵ईरान सरकार ने घोषणा की कि अगर अब से 60 दिन (8 मई 2019)⁶, JCPOAके अन्य पक्ष - E3, EU, रूस और चीन – केवल बातों से नहीं; बल्कि काम से भी JCPOA को मजबूती के साथ सुरक्षित करने का तरीका नहीं मिला तो वह भारी पानी और कम समृद्ध यूरेनियम के उत्पादन की अपनी सीमा को पार करेगा।इसने यूरोप को मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि यूरोपीय नेताओं ने अल्टीमेटम के रूप में ईरान की मांगों को अस्वीकार कर दिया है – पर उन्होंने JCPOA के लिए अपने निरंतर समर्थन की घोषणा की है।
यूरोप की प्रतिक्रियाएं: अधिकतम संयम बरतने का विचार
चूंकि समझौते से अमेरिका एकतरफा पीछे हट गया हैं, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर ‘अधिकतम दबाव’ की नीति अपनाई है जबकि यूरोप ने ‘अधिकतम संयम’ बरतने की नीति बनाए रखने का आग्रह किया है। वाशिंगटन और अटलांटिक के सभी प्रमुख साझेदारों ने ईरान के मामले में कैसेपेश आया जाए, को लेकर फिर से विरोध किया। यूरोपीय संघ की प्रमुख राजनयिक फेडेरिका मोघेरिनी ने कहा कि इस ब्लाक ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से सैन्य वृद्धि से बचने का आग्रह किया था।ब्रिटिश विदेश सचिवजेरेमी हंट ने चेतावनी दी कि ऐसा न करने नाकामी "आकस्मिक तौर पर भी ऐसा कुछ हो गया तो संघर्श का खतरा बढ़ सकता है, जो दोनों तरफ अनपेक्षित है।"⁷हालांकि ट्रम्प प्रशासन की ओर से कहा गया है कि वह ईरान से युद्ध नहीं चाहता है - उसके यूरोपीय सहयोगियों ने संकेत दिया है कि अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया तो वे इसका विरोध करेंगे।5 मई 2019 को वाशिंगटन की ओर से यह घोषणा करने के बाद कि वह विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन के नेतृत्व वाले बेड़े को फारस की खाड़ी में भेजेगा,स्पेनिश सरकार ने घोषणा की कि वह अब अमेरिका के नेतृत्व वाले नौसैनिक समूह मिशन में भाग नहीं लेगी।यह घोषणा तब हुई जब अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उल्लेखित द्विपक्षीय यूएस-स्पैनिश समझौते को पृथ्वी के नौपरिसंचालन के पहले प्रसार के 500 साल मनाने के मूल उद्देश्य में बदल दिया।⁸जर्मनी और नीदरलैंड सरकारों ने क्रमशः चिंता जताते हुए कहा कि इराक में वह अपने दूतावास और वाणिज्यिदूत-कर्मचारियों की संख्या को बनाए रखेगा, क्योंकि अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरानी समर्थित बलों से खतरों का हवाला देते हुए बगदाद में अमेरिकी दूतावास को आंशिक रूप से खाली करने का आदेश दिया था। ईरान की ओर से बढ़ते सुरक्षा खतरे के कारण ब्रिटेन ने इराक में अपनी सेना और राजनयिकों के खतरे के स्तर को बढ़ा दिया।⁹
यूरोपीय संघ ने चार मोर्चों पर प्रस्ताव जारी करना शुरू कर दिया हैं: सबसे पहले, उसने ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की सूची को अपने कार्यक्षेत्र तक आने से रोकते हुए ब्लॉकिंग क़ानून को सक्रिय करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की।7 अगस्त 2018 को लागू होने वाली ब्लॉकिंग क़ानूनयूरोपीय संघ के व्यक्तियों को अमेरिकी अपरदेशीय प्रतिबंधों का पालन करने से रोकता है और ऐसे प्रतिबंधों से कंपनी को होने वाले नुकसान की उस व्यक्ति से वसूली करने की अनुमति देता है,और उनके आधार पर यूरोपीय संघ पर विदेशी अदालत के किसी भी निर्णय के प्रभाव को कम करता है।दूसरा, यूरोपीय संघ ने 4 जुलाई 2018 को यूरोपीय संघ के बजट की गारंटी के तहत यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) के लिए बाधाओं को दूर करने के लिए ईरान में यूरोपीय संघ के बाहर वित्त गतिविधियों के लिए गारंटीऔपचारिक प्रक्रिया शुरू की।इसने EIB को ईरान में यूरोपीय संघ के निवेश का समर्थन करने की अनुमति दी, विशेष रूप से छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (SMEs) के माध्यम से।तीसरा, भरोसा कायम करने के उपायों के तहत, आयोग ने ऊर्जा के क्षेत्र और छोटी तथा मध्यम आकार की कंपनियों सहित ईरान को क्षेत्रीय सहयोग और सहायता को पुख्ता बनाना जारी रखेगा।चौथा, मई 2018 में आयोग ने अपने सदस्य राष्ट्रों को केंद्रीय बैंक ऑफ ईरान के लिए एकबार के लिए बैंक हस्तांतरण की संभावना का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसकदमने ईरानी अधिकारियों को उनके तेल से संबंधित राजस्व प्राप्त करने में मदद कर सकता है, विशेष रूप से अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण, जो ईरान के साथ तेल के लेनदेन में सक्रिय यूरोपीय संघ की संस्थाओं को निशाना बना सकते हैं।¹⁰
इन उपायों के जरिए यूरोपीय संघ ने यूरोपीय कंपनियों को ईरान के साथ व्यापार संबंधों को जारी रखने और यहां तक कि व्यापार संबंधों को गहरा करने के लिए प्रोत्साहित किया है, नौ क्षेत्रों की पहचान की - आर्थिक सहयोग, परिवहन और ऊर्जा से लेकर शिक्षा और संस्कृति तक, और साथ ही वैश्विक चुनौतियां जैसे जलवायु परिवर्तन, ड्रग्स, प्रवास और शरणार्थी प्रवाह तक में - ईरान के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों के सामान्यीकरण के लिए को प्रोत्साहित किया।2018 मेंआयोग ने ईरान में स्थायी आर्थिक और सामाजिक विकास के समर्थन में परियोजनाओं के लिए 18 मिलियन यूरो के पहले पैकेज को अपनाया, जिसमें निजी क्षेत्र को 8 मिलियन यूरो की सहायता भी शामिल है।यह ईरान के लिए50 मिलियन यूरो के वृहद् पैकेज में से पहला था, जिसका उद्देश्य देश को अपनी प्रमुख आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए समर्थन करना था।निजी क्षेत्र का समर्थन करने वाली गतिविधियों में उच्च क्षमता वाले ईरानी SMEs, चयनित मूल्य श्रृंखलाओं के विकास और ईरान के व्यापार संवर्धन संगठन को तकनीकी सहायता शामिल है।18 मिलियन यूरो के हिस्से के रूप में, आयोग ने 8 मिलियन यूरो के लिए पर्यावरणीय चुनौतियों के क्षेत्र में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा और 2 मिलियन यूरो के लिए ड्रग से होनेवाले नुकसान में कमी का समर्थन करेगा।¹¹
यूरोपीय कंपनियों के ईरान के निवेश को फिर से प्रेरित करने के साथ-साथ यूरोपीय निवेश बैंकों (ईआईबी) के बाहरी उधार जनादेश को अद्यतन करने के लिए यूरोपीय कंपनियों को ईरान के व्यापार गतिविधियों से बचाने के लिए यूरोपीय आयोग द्वारा ब्लॉकिंग क़ानून को अद्यतन करने के बावजूद, यह प्रक्रिया जटिल बनी हुई है। यूरोपीय कंपनियों के इरान से व्यापार करने पर अमेरिका के अपर देशीय प्रतिबंधों से सुरक्षा के लिए यूरोपीय आयोग ने ब्लॉकिंग कानून को अपडेट करने के साथ ही साथ ईरान को निवेश गतिविधियों के लिए योग्य बनाते हुए यूरोपीय निवेश बैंकों (EIB) को बाहर ऋण देने के जनादेश को अपडेट करने के बावजूद प्रक्रिया जटिल बनी हुई है।ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिकी प्रतिबंधों से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे को देखते हुएयूरोपीय आयोग यूरोपीय आर्थिक अभिनेताओं को ईरान के साथ वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। नफा-नुकसान की गणना के आधार पर, कई यूरोपीय फर्मों ने वित्तीय रूप से कहीं अधिक महत्वपूर्ण अमेरिकी बाजार से बाहर कर दिए जाने और संभावित अमेरिकी दंड के डर से अपनी ईरानी गतिविधियों को पहले ही रोक दिया।हालांकि, बहुराष्ट्रीय निगमों (MNCs) ने अमेरिका के संपर्क में आने से पहले ही उन्हें अपने ईरान के परिचालन को बंद करने को मजबूर कर दिया था, बहरहाल, वास्तव में SMEsअपना व्यवसाय जारी रख सकते थे।
यूरोपीय आर्थिक जुड़ाव के लिएईरान के साथ संपर्क जारी रखने के लिए यूरोपीय संघ ने 31 जनवरी 2019 को इंस्ट्रूमेंट इन सपोर्ट ऑफ ट्रेड एक्सचेंज (INSTEX) की स्थापना की। ईरान के लिए यह यूरोपीय कंपनियों के साथ व्यापार करने के लिए यूरो-डिनोमिनेटेड साधन के रूप में कार्य करता है।वास्तव में, INSTEX यूएस-वर्चस्व वाली वैश्विक वित्तीय प्रणाली के बाहर एक बार्टर व्यवस्था के रूप में काम करता है।शुरू में व्यापार को मानवीय, चिकित्सा और कृषि उत्पादों जैसे गैर-अनुमोदित आवश्यक वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद थी।EU3 ने परमाणु समझौते के तहत प्रतिबद्धताओं को लागू करने में यूरोपीय नेक नियत दिखाने और वाशिंगटन से किसी भी जवाबी कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त मोर्चा पेश करने के लिए सभी सदस्य राष्ट्रों से तंत्र का व्यापक समर्थन करने की मांग की है।¹²हालांकि, इसका उद्देश्य लंबी अवधि में ईरान के साथ व्यापार करने के इच्छुक अन्य देशों के आर्थिक संचालकों के लिए तैयार होना है।
चित्र 2: INSTEX कैसे काम करेगा
स्रोत: Graphic News, https://www.graphicnews.com/en/pages/38799/BUSINESS-Trade-with-Iran-plan
मूल्यांकन
जैसे-जैसे अमेरिका और ईरान के बीच विभाजन बढ़ता है, यूरोप खुद को उन दोनों के बीच फंस जाता है, इस दुविधा का जवाब देने का कोई आसान तरीका नहीं है। हालांकि, ब्रसेल्स और वाशिंगटन ईरान के बैलिस्टिक कार्यक्रम और ईरानी क्षेत्रीय नीति के खतरे पर सहमत हैं, पर यूरोपीय संघ उस पद्धति पर सवाल उठा रहा है जिसके जरिए वाशिंगटन ईरान को नियंत्रित करने का प्रयास करता है।यूरोपीय देश बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त किए बगैर अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों से खुद को बचाने और ईरान के साथ व्यापार की रक्षा करने के तरीकों से साथ आगे बढ़ने के लिएJCPOA के द्वारा तेहरान को नुकसान से बचाने और ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर सीमा को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।अमेरिकी प्रतिबंधों से घिरे यूरोपीय देश एक सीमित तरीके से काम कर रहे हैं, जो यूरोपीय कंपनियों को डॉलर या सामान्य बैंकों का उपयोग किए बिना ईरान के साथ एक प्रकार का वस्तु विनिमय व्यापार करने की अनुमति देगा।INSTEX अभी भी अपने प्रारंभिक चरण में है और एक समान प्रणाली की स्थापना के लिए ईरान पर निर्भर है, जो उसने अप्रैल 2019 के अंत में ही किया था।¹³ लेकिन अभी तक INSTEX को केवल ऐसे वस्तुओं के व्यापार के रूप में देखा गया है जो अमेरिकी प्रतिबंधों में शामिल नहीं हैं।आंशिक रूप से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और आंशिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्य सरकारों और यूरोपीय सुप्रा-नेशनल प्रशासन से निजी क्षेत्र की स्वायत्तता के कारण आर्थिक संबंधों को सामान्य करने में इस तंत्र को सफलता नहीं मिली है।¹⁴इस बात का कोई संकेत नहीं हैं कि यूरोपीय कंपनियां, जो अमेरिका की तुलना में ईरान के साथ अधिक व्यापार करती हैं, वे INSTEX और वॉशिंगटन द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने वाले जोखिम का उपयोग कैसे करना चाहेंगी। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि यूरोपीय देश ईरानी बैंकिंग प्रणाली या इसके तेल व्यापार की सुरक्षा कैसे कर पाएंगे; क्योंकि वाशिंगटन ने उस छूट को रद्द कर दिया है,जिसके कारण कुछ देशों को ईरानी तेल खरीदने की अनुमति थी।¹⁵अमेरिका के इस कदम की यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि और ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने तीखी आलोचना की थी। 4 मई 2019 को जारी किए गए अपने बयान में, उन्होंने कहा,“.... ईरान के साथ तेल के व्यापार के संबंध में अमेरिका के छूट का विस्तार नहीं करने के फैसले पर उन्हें खेद और चिंता है।संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा JCPOAके ढांचे में परमाणु अप्रसार परियोजनाओं के लिए पूरी तरह से नवीकरण नहीं करने के निर्णय पर भी हमारीनजर हैं”। आगे यह भी कहा कि "JCPOA के बाकी प्रतिभागी ईरान के लिए वित्तीय चैनलों और निर्यात के संरक्षण तथा रखरखाव करने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और तीसरे देशोंके साथ मिल कर JCPOA का समर्थन करने में रुचि रखते हैं"।¹⁶
इस समझौते के शेष हस्ताक्षरकर्ताओं के लिए एक कठिन काम है, खासतौर पर अमेरिका और ईरान के तनाव की पृष्ठभूमि में इसे बचने करने के लिए। रूस जो अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली पर कम निर्भर है और वाशिंगटन से स्वयं अपने प्रतिबंधों के तहतईरान के साथ व्यापार संबंध बनाए रखने का वादा किया है, जैसा कि चीन ने किया है, जो ईरान के तेल का मुख्य खरीदार रहा है।लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस व्यापार का महत्व कितना है या वे कितनी दूर जाना चाहते हैं, खासकर चीन; जो संवेदनशील व्यापार वार्ता में वाशिंगटन के साथ भी जुड़ा हुआ है।ईरान ने दलील दी है कि उसने पिछले सालधैर्य दिखाया है ताकि इस समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं को एक आर्थिक पैकेज के साथ आने की अनुमति दी जाए,जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों से हुए कुछ नुकसानों को दूर किया जा सके।किसी भी तरह की ठोस प्रगति के अभाव मेंईरान की हालिया घोषणा ‘रणनीतिक कार्रवाई के लिए रणनीतिक धैर्य’से इसके स्थानांतरण नीति की ओर इशारा करती है, जिसके माध्यम से ईरान आर्थिक पैकेज पर कुछ सार्थक उपायों करने के लिए यूरोप, रूस और चीन पर दबाव डालने की उम्मीद करता है।
***
*लेखिका, शोधकर्ता, वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद, नई दिल्ली।
अस्वीकरण : इसमें व्यक्त विचार शोधकर्ता के हैं न कि परिषद के।
संदर्भ:
1Reuters, 3 May 2019, https://in.reuters.com/article/oil-iran-exports/irans-oil-exports-to-slide-in-may-but-not-to-zero-sourcesidINKCN1S91EK,Accessedon18May2019
2Reuters, 30 January 2019, https://uk.reuters.com/article/uk-iran-usa-sanctions/iran-facing-the-toughest-economic-situation-in40-years-president-idUKKCN1PO0RR,Accessedon13May2019
3DW, 22 April 2019, https://www.dw.com/en/us-to-end-sanctions-waivers-for-iranian-oil-imports/a-48435237, Accessed on 13May 2019
4Reuters, 9 May 2019, https://www.reuters.com/article/us-usa-iran-sanctions-metals/trump-administration-imposes-newsanctions-on-irans-industrial-metals-idUSKCN1SE2I4,Accessedon13May2019
5Iran, Foreign Affairs Council, Council of the European Union, 28 May 2018,
https://www.consilium.europa.eu/en/meetings/fac/2018/05/28/, Accessed on 13 May 2019
6Reuters, 9 May 2019, https://in.reuters.com/article/usa-iran/europeans-reject-ultimatums-from-iran-as-it-eases-nuclear-curbsidINKCN1SE2QV,Accessedon19May2019
7YasmeenSerhan, In an Echo of the Iraq War, the U.S. and Europe Are Split on Iran, The Atlantic, 16 May 2019,
https://www.theatlantic.com/international/archive/2019/05/europe-us-escalation-iran-iraq-war/589588/, Accessed on 18 May
2019
8Reuters, 14 May 2019, https://www.reuters.com/article/us-usa-iran-spain/spain-pulls-frigate-from-us-gulf-mission-amid-irandifferences-idUSKCN1SK106,Accessedon15May2019
9Reuters, 16 May 2019, https://af.reuters.com/article/worldNews/idAFKCN1SM19Z, Accessed on 18 May 2019
10European Commission acts to protect the interests of EU companies investing in Iran as part of the EU's continued commitmentto the Joint Comprehensive Plan of Action, Press Release, European Commission, http://europa.eu/rapid/press-release_IP-183861_en.htm,Accessedon14May2019
11European Commission adopts support package for Iran, with a focus on the private sector, International Cooperation and
Development, European Commission, 23 August 2018, https://ec.europa.eu/europeaid/news-and-events/european-commissionadopts-support-package-iran-focus-private-sector_en,Accessedon14May2019
12DW, 31 January 2019, https://www.dw.com/en/what-is-the-eu-iran-payment-vehicle-instex/a-47306401, Accessed on 14 May2019
13Iran Officially Launches Trade Mechanism To Match Europe's INSTEX, Radio Farda, 30 April 2019,
https://en.radiofarda.com/a/iran-officially-launches-trade-mechanism-to-match-europe-s-instex/29911927.html, Accessed on 14May 2019
14Clement Therme, The rise of tensions between Iran and Europe: the Trump factor, IISS, 1 March 2019,
https://www.iiss.org/blogs/analysis/2019/03/iran-and-europe-rise-of-tensions, Accessed on 14 May 2019
15The New York Times, 8 May 2019, https://www.nytimes.com/2019/05/08/world/europe/eu-iran-nuclear-sanctions.html,
Accessed on 14 May 2019
16Statement on the JCPoA by the High Representative of the European Union and the Foreign Ministers of France, Germany andthe United Kingdom, 4 May 2019, Brussels, EU External Action, https://eeas.europa.eu/headquarters/headquarters-homepage_en/61840/Statement%20on%20the%20JCPoA%20by%20the%20High%20Representative%20of%20the%20European%20Union%20and%20the%20Foreign%20Ministers%20of%20France,%20Germany%20and%20the%20United%20Kingdom,Accessed on 23 May 2019
17Ellie Geranmayeh, 60 Days to Save the JCPOA, Commentary, ECFR,
https://www.ecfr.eu/article/commentary_60_days_to_save_the_jcpoa_iran_nuclear_deal, Accessed on 14 May 2019