यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा परमाणु रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखने के कारण यूक्रेन की स्थिति यूरोपीय सुरक्षा एवं स्थिरता को प्रभावित करने के महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँच गई है।[i] 22 फरवरी 2022 को, राष्ट्रपति पुतिन ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया और पूर्वी यूक्रेन, डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक एवं लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में दो अलग– अलग क्षेत्रों को स्वतंत्र गणराज्य के रूप में मान्यता दे दी।[ii] पुतिन ने इस बात को ज़ोर दे कर कहा कि यूक्रेन "हमारे इतिहास, संस्कृति एवं आध्यात्मिक स्थल का अभिन्न अंग है"।[iii] रूस की सैन्य कार्रवाई के जवाब में, अमेरिका, यूके, यूरोपीय संघ, कनाडा और कई अन्य देशों ने, मूल्यह्रास से जूझ रही रूसी मुद्रा रूबल को लक्ष्य करते हुए रूस के केंद्रीय बैंक एवं संप्रभु मुद्रा कोष पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं। [iv] अपने पहले स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया और यूक्रेन को 1बिलियन अमेरीकी डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना यूक्रेन में रूस के साथ युद्ध नहीं लड़ रही है और न ही युद्ध लड़ेगी।[v]
रूस और यूक्रेन के बीच के घटनाक्रम एवं इसके नतीजे मध्य एशियाई देशों समेत कई पूर्व सोवियत गणराज्यों के लिए भी चिंता पैदा करते हैं। उनकी प्रतिक्रियाओं पर नज़र रखना और क्षेत्र में इन विकासों के प्रभाव का विश्लेषण करना महत्वपूर्ण है।
मध्य एशियाई देशों की प्रतिक्रियाएं
मध्य एशियाई देश यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई पर बहुत हद तक तटस्थ बने हुए हैं। कज़ाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि "कज़ाकिस्तान द्वारा डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक को मान्यता देना एजेंडे में नहीं है। हम अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के संस्थापक सिद्धांतों के आधार पर काम करते हैं।"[vi] उज्बेकिस्तान ने भी इसी तरह का बयान दिया और कहा कि देश "इस मामले पर संतुलित, तटस्थ रवैया अपनाता है। पैदा हो सकने वाले किसी भी विवाद और असहमति को पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानूनी मानदंडों के आधार पर दूर किया जाना चाहिए"।[vii] रूसी मीडिया के इस दावे के खिलाफ की किर्गिस्तान यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का समर्थन करता है, किर्गिज़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि "हम और अधिक जनहानि एवं विनाश को रोकने के लिए बातचीत के माध्यम समेत वर्तमान स्थिति के समाधान का स्वागत करते हैं।"[viii] 02 मार्च 2022 को, यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के विशेष आपातकालीन सत्र में, कजाकिस्तान के साथ किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान मतदान से दूर रहे जबकि तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान अनुपस्थित थे।[ix] हालांकि मध्य एशियाई देश अपनी प्रतिक्रियाओं में सतर्क एवं संतुलित रहे हैं, वे इसके प्रतिकूल परिणामों, विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में, से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।
मध्य एशिया– यूक्रेन संबंध: समीक्षा
मध्य एशिया और यूक्रेन के बीच संबंधों में क्षेत्र की भू–राजनीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यूएसएसआर से स्वतंत्र होने के बाद मध्य एशिया और यूक्रेन समेत पूर्व सोवियत गणराज्यों ने अपनी ऊर्जा और वाणिज्यिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सक्रिए विदेश नीति तैयार करने और उसे लागू करने के प्रयास किए हैं। पूर्व सोवियत गणराज्य के रूप में, यूक्रेन के मध्य एशियाई देशों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। मध्य एशियाई क्षेत्र के जैसे ही यूक्रेन में आमतौर पर रूसी भाषा का उपयोग किया जाता है।[x]
यूक्रेन के साथ व्यापार में मध्य एशियाई देशों में, 2019 में, 813.4 मिलियन अमरीकी डॉलर (वस्तु और सेवाएं) के साथ कजाकिस्तान पहले स्थान पर था। 328 मिलियन के कुल व्यापार के साथ उज़्बेकिस्तान दूसरे स्थान पर, इसके बाद 168 मिलियन डॉलर के व्यापार के साथ तुर्कमेनिस्तान है। किर्गिस्तान के साथ 32 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2019), और ताजिकिस्तान के साथ 24.1 मिलियन अमरीकी डॉलर (2020) के साथ यूक्रेन का व्यापारिक लेन–देन अपेक्षाकृत मध्यम है।[xi]
वस्तुओं के अलावा, यूक्रेन मध्य एशियाई क्षेत्र की सेवाएं प्रदान करने, विशेष रूप से आईटी, तेल और खनिज भंडार, के लिए भी जाना जाता है। विभिन्न औद्योगिक संयंत्रों के संशोधन के लिए, मुख्य रूप से तुर्कमेनिस्तान में, यूक्रेन के विशेषज्ञों और सूचनाओं की बहुत अधिक मांग है।[xii] कथित तौर पर, मध्य एशियाई देशों के दस हज़ार से अधिक नागरिक यूक्रेन में रहते हैं, मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिक, जो अपने– अपने देशों को पैसे भेजते हैं।[xiii]
यूक्रेन का दावा है कि पारगमन मार्ग पर प्रतिबंधों के जरिए रूस द्वारा पैदा की गई समस्याओं के कारण मध्य एशियाई देशों के साथ संबंध प्रभावित हो रहे हैं जो दोनों पक्षों के बीच माल की आवाजाही को प्रभावित करता है। नतीजतन, उन्हें ऊर्जा आपूर्ति समेत अपने व्यापार में विविधता लाने में परेशानी होती है। यूक्रेन ने रूस के पारगमन प्रतिबंध के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन में भी अपील की थी लेकिन अप्रैल 2019 में विश्व व्यापार संगठन ने यह कहते हुए कि पारगमन पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन नहीं माना गया है, यूक्रेन के इस दावे को खारिज कर दिया था।[xiv]
रूस– यूक्रेन संकट: मध्य एशिया के लिए आशय
यूक्रेन में बढ़ते तनाव के कारण रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं जिसका सीधा असर मध्य एशियाई देशों पर पड़ रहा है। रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों और रूस द्वारा प्रति–प्रतिबंधों के कारण, जो रूस के माध्यम से यूरोपीय सामानों तक पहुंच को मध्य एशिया तक पहुंचने से रोकता है, पूरे क्षेत्र में आर्थिक संभावनाएं प्रभावित हुई हैं। मध्य एशियाई देश विशेष रूप से कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान जिनकी अर्थव्यवस्था रूस की अर्थव्यवस्था से बहुत अधिक संबद्ध है, को अपने मुद्रा बाज़ारों में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।[xv] डॉलर के मुकाबले रूस की मुद्रा रूबल लगभग 30% गिरावट के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ चुकी है।[xvi] कज़ाकिस्तान की राष्ट्रीय मुद्रा तेंगे में भी रूस की मुद्रा रूबल के साथ गिरावट हुई है। कज़ाख स्टॉक एक्सचेंज जो एक सप्ताह पहले 432 था, बढ़कर 492.21 तेंगे प्रति डॉलर के औसत पर बंद हुआ।[xvii] पूर्वी यूक्रेन में दो अलग– अलग क्षेत्रों को मान्यता देने के रूस के फैसले के बाद से ताज़िक सोमानी में भी रूबल के मुकाबले 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।[xviii] किर्गिस्तान के सोम में भी रूबल के साथ गिरावट देखी गई।[xix]
रूस पहले ही यूरेशियाई आर्थिक संघ (ईएईयू) में अपने मध्य एशियाई साझीदारों के साथ एकजुटता को मजबूत करने एवं प्रतिबंधों के आर्थिक परिणामों से बचने के लिए आपातकालीन उपायों पर चर्चा करने के लिए संपर्क कर चुका है।[xx] 25 फरवरी 2022 को, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम– जोमार्ट तोकाएव, जिन्होंने ईएईयू की बैठक की मेज़बानी की थी, ने आर्मेनिया, बेलारूस, किर्गिस्तान और रूस के प्रधानमंत्रियों को संबोधित किया और कहा कि "हमारी आर्थिक, वित्तीय एवं औद्योगिक प्रणालियों के बीच मजबूत अंतर्संबंधों के मद्देनज़र मेरा मानना है कि संघ के भीतर संकटों का आकलन करने एवं नकारात्मक नतीजों को कम करने के उद्देश्य से आर्थिक उपायों को विकसित करने हेतु एक कार्य समूह बनाया जाना चाहिए"।[xxi]
पांच मध्य एशियाई गणराज्यों में से, तीन देश– ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान, रूस से भेजे जाने वाले प्रवासी धन पर बहुत अधिक निर्भर हैं। विश्व बैंक का नवीनतम आंकड़ा बताता है कि भेजी गई धनराशि ताजिकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद का 30 प्रतिशत, किर्गिस्तान के लिए 28 प्रतिशत और उज्बेकिस्तान के लिए करीब 12 प्रतिशत है।[xxii] ताजिकिस्तान की अर्थव्यवस्था का लगभग एक तिहाई रूबल कमाने वाले प्रवासियों द्वारा अपने देश भेजे जाने वाले धन पर निर्भर है।[xxiii] वर्तमान संकट के कारण, रूसी रूबल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है जिसके कारण रूस में मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है और मध्य एशियाई देशों को भेजे जाने वाला धन प्रवाह प्रभावित हुआ है।[xxiv] रूस में मध्य एशियाई देशों के लाखों प्रवासी कामगार और उनके परिवार रूस– यूक्रेन संकट में किसी अन्य प्रकार की वृद्धि से भी प्रभावित हो सकते हैं।[xxv]
मध्य एशियाई देश वर्तमान रूस– यूक्रेन संकट को चिंता के साथ देख रहे हैं। वे अपनी प्रतिक्रियों में सतर्क हैं, दोनों पक्षों से तनाव को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं। मध्य एशियाई देशों को पहले ही महामारी के प्रकोप, अफगानिस्तान की स्थिति और कजाकिस्तान में उथल– पुथल के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा है। रूस– यूक्रेन अनिश्चितता का भी इस क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा।
*****
*डॉ. पुनीत गौर, शोध अध्येता, भारतीय वैश्विक परिषद, नई दिल्ली।
अस्वीकरण: व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं।
डिस्क्लेमर: इस अनुवादित लेख में यदि किसी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है तो पाठक अंग्रेजी में लिखे मूल लेख को ही मान्य माने ।
पाद टिप्पणियां
[i] The Times of India, “Ukraine crisis: Putin raises nuclear alert status”, 28 February 2022,
http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/89879480.cms?utm_source=contentofinterest&utm_medium=text&utm_campaign=cppst, Accessed on 28 February, 2022
[ii] The Kremlin Moscow, “Signing of documents recognising Donetsk and Luhansk People’s Republics”, 21 February 2022, http://en.kremlin.ru/events/president/news/67829, Accessed on 22 February, 2022
[iii] The Kremlin Moscow, “Address by the President of Russian Federation”, 21 February 2022, http://en.kremlin.ru/events/president/news/67828, Accessed on 22 February, 2022
[iv] Aljazeera, “Russia-Ukraine: US, UK, EU, Canada sanction Russia’s central bank”, 28 February 2022, https://www.aljazeera.com/news/2022/2/28/russia-ukraine-us-uk-eu-canada-sanction-russias-central-bank, Accessed on 02 March, 2022
[v] The White House, “Remarks by President Biden in State of the Union Address”, 02 March 2022, https://www.whitehouse.gov/briefing-room/speeches-remarks/2022/03/02/remarks-by-president-biden-in-state-of-the-union-address/, Accessed on 03 March, 2022
[vi] Eurasianet, “Russia attempts to contrive appearance of support from Central Asian allies”, 27 February 2022, https://eurasianet.org/central-asian-leaders-mute-on-ukraine-but-markets-and-public-reel, Accessed on 28 February, 2022
[vii] Ibid
[viii] Ibid
[ix] The Diplomat, “How Did Asian Countries Vote on the UN’s Ukraine Resolution?”, 03 March 2022, https://thediplomat.com/2022/03/how-did-asian-countries-vote-on-the-uns-ukraine-resolution/, Accessed on 07 March, 2022
[x] Oleksandr HALONA (2019), Potential of Cooperation of Ukraine with Central Asia States and Its Key Concerns, Historia i Polityka, No. 30(37), pp. 107–117
[xi] Maksim Yakovlev, Central Asian Bureau for Analytical Reporting, “Central Asia and Ukraine Can Cooperate in Circumvention of Russia”, 13 December 2022, https://cabar.asia/en/maksim-yakovlev-central-asia-and-ukraine-can-cooperate-in-circumvention-of-russia#:~:text=Kazakhstan%20takes%20the%20first%20place,with%20168%20million%20(2019), Accessed on February 14, 2022
[xii] Morgatskyi, V. (2017), “Ukraine And Central Asia In New Geopolitical Realities: Geoeconomic and Geostrategic Aspects”, Bulletin of Taras Shevchenko National University of Kyiv, Geography. 180-187. 10.17721/1728-2721.2017.68.36
[xiii] The Diplomat, “Ukraine: The View From Central Asia”, 01 March 2022, https://thediplomat.com/2022/03/ukraine-the-view-from-central-asia/, Accessed on March 04, 2022
[xiv] Maksim Yakovlev, Central Asian Bureau for Analytical Reporting, “Central Asia and Ukraine Can Cooperate in Circumvention of Russia”, 13 December 2022, https://cabar.asia/en/maksim-yakovlev-central-asia-and-ukraine-can-cooperate-in-circumvention-of-russia#:~:text=Kazakhstan%20takes%20the%20first%20place,with%20168%20million%20(2019), Accessed on February 14, 2022
[xv] Eurasianet, “Central Asia currencies feeling heavy pressure from ruble’s tumble”, 28 February 2022, https://eurasianet.org/central-asia-currencies-feeling-heavy-pressure-from-rubles-tumble, Accessed on 3 March, 2022
[xvi] The Economic Times, “Russian Rouble tumbles nearly 30% to record low as West steps up sanctions”, 28 February 2022, https://economictimes.indiatimes.com/markets/forex/rouble-tumbles-nearly-30-to-record-low-as-west-steps-up-russian-sanctions/articleshow/89886245.cms, Accessed on 3 March, 2022
[xvii] The Astana Times, “Kazakh Government Prepares for Adverse Consequences For Its Economy From Anti-Russian Sanctions”, 02 March 2022, https://astanatimes.com/2022/03/kazakh-government-prepares-for-adverse-consequences-for-ts-economy-from-anti-russian-sanctions/, Accessed on 3 March, 2022
[xviii] Oilprice.com, “Central Asia Braces For Economic Fallout As Russia’s Ruble Tumbles” 28 February 2022, https://oilprice.com/Latest-Energy-News/World-News/Central-Asia-Braces-For-Economic-Fallout-As-Russias-Ruble-Tumbles.html, Accessed on 3 March, 2022
[xix] RadioFreeEuropeRedioLibrary, “Central Asia Takes Economic Hit From Russian War In Ukraine Sooner Than Expected”, 1 March 2022, https://www.rferl.org/a/central-asia-migrants-ruble-impact/31730968.html, Accessed on 3 March, 2022
[xx] Eurasianet, “Russia seeks solidarity against sanctions from Eurasian trading bloc”, 25 February 2022, https://eurasianet.org/russia-seeks-solidarity-against-sanctions-from-eurasian-trading-bloc, Accessed on March 03, 2022
[xxi] Ibid
[xxii] Charu Sudan Kasturi, Aljazeera, “The Russia-Ukraine crisis is squeezing Central Asian economies” 16 February 2022, https://www.aljazeera.com/economy/2022/2/16/the-russia-ukraine-crisis-is-squeezing-central-asian-economies, Accessed on February 17, 2022
[xxiii] Eurasianet, Russia attempts to contrive appearance of support from Central Asian allies, 27 February 2022, https://eurasianet.org/central-asian-leaders-mute-on-ukraine-but-markets-and-public-reel, Accessed on February 28, 2022
[xxiv] Charu Sudan Kasturi, Aljazeera, “The Russia-Ukraine crisis is squeezing Central Asian economies” 16 February 2022, https://www.aljazeera.com/economy/2022/2/16/the-russia-ukraine-crisis-is-squeezing-central-asian-economies, Accessed on February 17, 2022
[xxv] Ibid