परिचय
ऊर्जा संसाधन बहुत समय से भू– राजनीतिक सत्ता के साधन के रूप में काम करते रहे हैं, गठबंधनों को आकार देते रहे हैं और वैश्विक आर्थिक स्थिरता को प्रभावित करते रहे हैं। हाल के वर्षों में, अमेरिका ने एक परिवर्तनकारी बदलाव किया है। यह तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के क्षेत्र में, 2023 में, यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया, और आशा है 2030 तक इसकी निर्यात क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे निकट भविष्य में बाजार में इसका प्रमुख स्थान बना रहेगा।
अमेरिका के लिए, एलएनजी निर्यात चार प्रमुख विदेश नीति उद्देश्यों की पूर्ति करता है। सबसे पहले, यह यूरोप और एशिया में अपने सहयोगियों को विरोधी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करके मदद करता है। दूसरा, अमेरिका ऊर्जा कूटनीति का उपयोग नई साझेदारियां बनाने और ग्लोबल साउथ में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए कर रहा है। तीसरा, इसका बढ़ता ऊर्जा प्रभुत्व ईरान और रूस जैसे ऊर्जा समृद्ध विरोधियों को नियंत्रित करने की इसकी नीति में मदद कर रहा है और आखिर में, यह बेहतर व्यापार सौदों के लिए बातचीत में या अमेरिकी प्रतिबंधों के अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए ऊर्जा संसाधनों का उपयोग कर सकता है।
इसे अमेरिका– यूरोप ऊर्जा संबंधों में देखा जा सकता है। यूरोप को अमेरिकी एलएनजी निर्यात ने रूसी ऊर्जा प्रभुत्व का मुकाबला करने, नाटो एकता सुनिश्चित करने और सुरक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह शोधपत्र इस बात की पड़ताल करता है कि कैसे अमेरिकी एलएनजी ने यूरोप के ऊर्जा सुरक्षा परिदृश्य को नया रूप दिया है और रूसी निर्भरता को कम किया है। शोधपत्र एक और तर्क देता है– राष्ट्रपति ट्रम्प का “ऊर्जा प्रभुत्व” एजेंडा, जो विनियमन और आक्रामक निर्यात संवर्धन में निहित है, निकट भविष्य में एलएनजी को अमेरिकी विदेश नीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में और मजबूत करेगा।
अमेरिका और ऊर्जा निर्यात
शेल क्रांति हाइड्रोकार्बन निष्कर्षण में एक महत्वपूर्ण प्रगति है, जिसने अमेरिका को वैश्विक ऊर्जा शक्ति के रूप में आगे बढ़ाया है, जो 2011 में रूस को पीछे छोड़कर प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। इस बदलाव ने अमेरिकी ऊर्जा निर्यात को कूटनीति और विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण साधन बनने में सक्षम बनाया है।
कई वर्षों तक, सघन विन्यास से गैस निकालने और उसे जारी करने से जुड़ी चुनौतियों के कारण शेल गैस निष्कर्षण को आर्थिक रूप से अव्यावहारिक माना जाता था। हालाँकि, तीन प्रमुख तकनीकोः क्षैतिज ड्रिलिंग, हाइड्रोलिक फ्रैक्चरिंग (जिसे आमतौर पर फ्रैकिंग के रूप में जाना जाता है) और 3– डी भूकंपनीय इमेजिंग, के विकास के साथ निजी क्षेत्र से निवेश और पर्याप्त सरकारी समर्थन से अमेरिका को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है।
साल 2005 से 2024 के बीच, अमेरिका में प्राकृतिक गैस का उत्पादन दोगुना से भी अधिक हुआ। यह 509 अरब घन मीटर (बिलियन क्युबिक मीटर/ बीसीएम) से बढ़कर 1,067 बीसीएम हो गया यानि 108% की वृद्धि।i अमेरिका की एक प्रमुख ऊर्जा परामर्श फर्म एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स की एक रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है के 2016 से अमेरिकी एलएनजी उद्योग ने अर्थव्यवस्था में करीब 400 अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है और बढ़ते एलएनजी निर्यात से सालाना लगभग पांच लाख नौकरियां पैदा हो सकती हैं। साल 2040 तक सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान 1.3 ट्रिलियन डॉलर का हो सकता है।ii
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उत्पादन में इस उल्लेखनीय वृद्धि ने एलएनजी निर्यात को बहुत बढ़ावा दिया है और अमेरिका को ऊर्जा बाज़ार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरने में मदद की है। साल 2024 में एलएनजी निर्यात बढ़कर 122 बीसीएमiii हो गया, जो अब तक का सबसे अधिक है। अमेरिका– यूरोप एलएनजी व्यापार में वृद्धि का श्रेय गैस पाइपलाइनों पर इसके कुछ लाभों को दिया जा सकता है जैसे गतिशीलता, राजनीतिक अशांति के प्रति कम संवेदनशीलता और यूरोप के लिए भू– राजनीतिक अनिश्चितताएं। अटलांटिक पार का सफर तीन कमज़ोर चेकप्वाइंट्स– फारस की खाड़ी, स्वेज नहर और यमन के पास बाब– अल– मंडेब जलडमरूमध्य से बचाता है जिससे यह ऊर्जा का अधिक स्थिर और सुरक्षित स्रोत बन जाता है। सहयोगियों और भागीदारों को एलएनजी निर्यात करके, अमेरिका ने व्यापार घाटे को कम किया है और सहयोगियों के लिए ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाया है जैसा कि 2022 में यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद से यूरोपीय बाज़ारों में अमेरिकी एलएनजी की आमद से स्पष्ट है।
इसलिए, ये स्थितियां एलएनजी निर्यात को बहुत आकर्षक बनाती हैं, जिससे दोनों दलों का समर्थन प्राप्त होता हैiv। ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन पर सीनेट समितिv और कांग्रेसनल एनर्जी एक्सपोर्ट कॉकस ने एलएनजी निर्यात जारी रखने के लिए लगातार समर्थन किया है।vi
यूरोपीय ऊर्जा सुरक्षा और यूएस एलएनजी
दशकों से, यूरोपीय उद्योग और बिजली उत्पादन रूसी गैस पर निर्भर थे। साल 2021 तक, रूस ने यूरोप में कुल गैस आयात का लगभग 40% हिस्सा लिया, जो लगभग 155 बीसीएम है। साल 2023 तक, यह आंकड़ा 83% की गिरावट को दर्शाते हुए 23 बीसीएम तक गिर गया।vii हालांकि इस रिश्ते को आपसी लाभ के रूप में देखा गया था लेकिन 2006 और 2009 के यूक्रेनी गैस संकट ने रूस के राजनीतिक और सुरक्षा रियायतों के लिए गैस का इस्तेमाल करने के इरादे को दर्शाया। साल 2022 में संघर्ष की शुरुआत के बाद, रूस ने यूरोप को आपूर्ति में कटौती की, जिससे एक “झटका” पैदा हुआ जिससे यूरोपीय उद्योग और अर्थव्यवस्था के पतन का संकट पैदा हो गया। यह कदम यूरोपीय संघ के सदस्यों के बीच यूक्रेन के समर्थन में विभाजन पैदा करने के लिए निर्देशित किया गया था, जिससे कुछ सदस्यों को व्यापक सुरक्षा उद्देश्यों और राष्ट्रीय आर्थिक स्थिरता के बीच चयन करने के लिए मजबूत किया गया।
जबकि औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई और बिजली की कीमतें अस्थायी रूप से बढ़ गईं, गठबंधन की एकता बरकरार रही। खपत को कम करने, अक्षय ऊर्जा में तेजी से बदवाल और विशेष रूस से अमेरिका से एलएनजी आयात में वृद्धि सहित रणनीतियों के संयोजन ने यूरोप को इस चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम बनाया है।
बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी एलएनजी की सहायता और आपूर्ति का आश्वासन दिया, जिससे गैस की कीमतों को स्थिर करने में मदद मिली, जो बीते 15 वर्षों में औसत कीमतों से दस गुना अधिक बढ़कर €350/MWhviii हो गई थी। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूसी गैस पर निर्भरता कम करने और अन्य बातों के अलावा कम– से– कम 2030 तक यूरोप में अमेरिकी एलएनजी की स्थिर मांग सुनिश्चित करने के लिए एक संयुक्त टास्क फोर्स का गटन कियाix। नवंबर 2024 में, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रूसी एलएनजी को अमेरिकी एलएनजी से बदलने का सुझाव दिया जो अमेरिका के लिए अपनी बाज़ार हिस्सेदारी बढ़ाने और यूरोपेक्स में रूसी गैस को स्थायी रूप से प्रतिस्थापित करने का एक अवसर हो सकता है।x
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार, यूक्रेन में युद्ध चालू होने से पहले के स्तरों की तुलना में 2025 में यूरोपीय एलएनजी आयात में 20% की वृद्धि होने की आशा है। नॉर्वे, उत्तरी अफ्रीका और अज़रबैजान से पाइपलाइन आपूर्ति अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुँच गई है और यूक्रेन से होकर गुजरने वाली रूसी गैस पाइपलाइनें बंद हैं।
इन विकासों का मतलब है कि आज यूरोप यूएस एलएनजी का सबसे बड़ा बाज़ार है, 2024 में यूएस एलएनजी निर्यात का 55% यूरोप को ही निर्यात किया जाएगा। यूरोप की ऊर्जा सुरक्षा के लिए यूएस एलएनजी अधिक महत्वपूर्ण है, राष्ट्रपति ट्रम्प का यूरोप से अमेरिकी ऊर्जा आयात बढ़ाने या प्रशुल्क का सामना करने का आह्वान,xi नए अमेरिकी प्रशासन के लिए व्यापार घाटे को कम करने के लिए सौदेबाजी के साधान के रूप में ऊर्जा की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
ऊर्जा प्रभुत्व एजेंडा: राष्ट्रपति ट्रम्प के शासन में संभावनाएं
ट्रम्प शासन के पहले कार्यकाल और दूसरे कार्यकाल के शुरुआती दिनों के दौरान नीति राह और प्रमुख कर्मियों की नियुक्तियों को देखें तो एक सुसंगत रणनीतिक दिशा का पता चलता है जो एलएनजी उद्योग के अनुकूल है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, राष्ट्रपति ट्रम्प की ऊर्जा नीति "ऊर्जा प्रभुत्व 1.0" के आसपास केंद्रित थी, जो "ऊर्जा स्वतंत्रता" के पिछले लक्ष्य में एक परिवर्तन है। यह परिवर्तन ऊर्जा संसाधनों के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देता है जिससे अमेरिका की भू– राजनीतिक क्षमता में वृद्धि होती है।
पहले ट्रम्प प्रशासन ने तेल और गैस क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत उपाय किए। इसमें ओबामा प्रशासन के तहत स्थापित स्वच्छ ऊर्जा योजना (सीपीपी) और मीथेन विनियमन जैसे कई पर्यावरण नियमों को निरस्त करना शामिल था। इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा अपतटीय ड्रिलिंग की अनुमति देने और पेरिस जलवायु समझौते से हटने के निर्णय ने जीवाश्म ईंधन के दोहन की दिशा में उनके प्रशासन के अभियान को रेखांकित किया। उन्होंने तेल, प्राकृतिक गैस और कोयले के उत्पादन को बढ़ाने का भी आह्वान किया, जिसमें संघीय भूमि पर अन्वेषण और विकास को अधिकतम करने पर विशेष ध्यान दिया गया।xii
प्रशासन ने यूरोपीय और एशियाई समकक्षों के साथ उच्च स्तरीय कूटनीतिक संबंधों में अमेरिकी एलएनजी को सक्रिए रूप से बढ़ावा दिया। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) के आंकड़ों से पता चलता है कि एलएनजी निर्यात में 318 % की मजबूती आई और इसमें निरंतर वृद्धि हुई है जबकि 2017- 2021 के बीच उत्पादन में 26.5% की वृद्धि हुई हैxiii। यह ऊर्जा प्रभुत्व रणनीति के सफल कार्यान्वयन को दर्शाता है।
अपने दूसरे कार्यकाल में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने ऊर्जा प्रभुत्व एजेंडे पर काम करने के लिए छह कार्यकारी कार्रवाइयों पर हस्ताक्षर किएxiv। राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित किया गया है जिससे संघीय सरकार को विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अनुमोदन में तेजी लाने हेतु अधिक अधिकार दिए गए हैं। तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए एक नई अंतर– सरकारी एजेंसी की स्थापना की जाएगी।
उनकी कैबिनेट की नियुक्तियां, विशेष रूप से गवर्नर डग बर्गम को आंतरिक सचिव पद के लिए तथा प्रस्तावित राष्ट्रीय ऊर्जा परिषद के प्रमुख के रूप में तथा लिबर्टी एनर्जी के सीईओ क्रिस राइट को नए ऊर्जा सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने से यह आशा की जा रही है कि वे ऊर्जा प्रभुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे और ऊर्जा उत्पादन, कूटनीतिक उद्देश्यों और आर्थिक प्राथमिकताओं के बीच तालमेल बैठाएंगे।
निष्कर्ष
संक्षेप में, अमेरिकी एलएनजी व्यापार घाटे को कम करने, घरेलू अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और वार्ता में लाभ बढ़ाने में एक बहुमुखी भूमिका निभाता है। यूरोप की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और प्रमुख व्यवधानों के खिलाफ बाज़ारों को स्थिर करने के द्वारा, अमेरिकी एलएनजी विदेश नीति और ऊर्जा कूटनीति का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। एलएनजी की वैश्विक मांग कम– से– कम 2050 तक तो अच्छी बने रहने का अनुमान है और निर्यात क्षमता विस्तार में बढ़ते निवेश के साथ, अमेरिका के काफी समय तक बाज़ार पर हावी रहने की संभावना है।
राष्ट्रपति ट्रम्प के शासन में ऊर्जा प्रभुत्व की रणनीति एलएनजी उद्योग को समृद्ध बनाने के लिए अनुकूल माहौल देगी। निष्कर्षतः, अमेरिकी एलएनजी केवल एक वस्तु नहीं है, यह एक रणनीतिक साधन के रूप में उभर रहा है जो आने वाले दशकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा, अमेरिकी कूटनीति और वैश्विक प्रभाव को फिर से परिभाषित कर सकता है।
हालाँकि, कई देशों द्वार महत्वाकांक्षी कार्बन तटस्थता लक्ष्य निर्धारित करने और जलवायु परिवर्तन के समाधान के रूप में स्थिरता और हरित ऊर्जा को प्राथमिकता देने के साथ हाइड्रोकार्बन दोहन पर ट्रम्प प्रशासन का नया ज़ोर अक्षय ऊर्जा में परिवर्तन को बाधित कर सकता है। साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को कमजोर कर सकता है।
इसके अलावा, यूरोपीय ऊर्जा क्षेत्र में रूस द्वारा छोड़े गए खाली स्थान को भरने के लिए अमेरिका के प्रवेश से यूरोपीय राजनीति और परिणामस्वरूप विश्व राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। यह वर्तमान भू– राजनीतिक उथल– पुथल और अमेरिका और रूस के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए हानिकारक साबित हो सकता है।
*****
*सौम्यसिंघ क्षत्रिय, भारतीय वैश्विक परिषद, नई दिल्ली में शोध प्रशिक्षु हैं।
अस्वीकरण : यहां व्यक्त किए गए विचार निजी हैं।
डिस्क्लेमर: इस अनुवादित लेख में यदि किसी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है तो पाठक अंग्रेजी में लिखे मूल लेख को ही मान्य माने ।
अंत टिप्पण
i Disavino, S. (2024, November 21). US natural gas drillers to lift 2025 output, reversing year of cuts. Reuters. https://www.reuters.com/markets/commodities/us-natural-gas-drillers-lift-2025-output-reversing-year-cuts-2024-11-21/
ii Major new US industry at a crossroads: A US LNG Impact Study – Phase 1 | S&P Global. (2024, December 20). S&P Global. https://www.spglobal.com/en/research-insights/special-reports/major-new-us-industry-at-a-crossroads-us-lng-impact-study-phase-1
iii Slav, Irina. 2025. “US LNG Exports Surged at The End of 2024.” OilPrice.Com, January 3, 2025. https://oilprice.com/Latest-Energy-News/World-News/US-LNG-Exports-Surged-at-the-End-of-2024.html#:~:text=The%202024%20total%20reached%2088.3,respond%20by%20ramping%20up%20production.
iv Thomas, V. (n.d.). Under both Trump and Biden-Harris, US oil and gas production surged to record highs, despite very different energy goals. The Conversation. https://theconversation.com/under-both-trump-and-biden-harris-us-oil-and-gas-production-surged-to-record-highs-despite-very-different-energy-goals-236859
v Barrasso, Cassidy Slam Biden-Harris LNG Export “Study.” (2024, December 18). U.S. Senate Committee on Energy And Natural Resources. https://www.energy.senate.gov/2024/12/barrasso-cassidy-slam-biden-harris-lng-export-study?form=MG0AV3
vi Congressional Energy Export Caucus Co-Chairs release statement on Trump’s lift on pause of LNG exports | Congresswoman Carol Miller. (2025, January 22). Congresswoman Carol Miller. https://miller.house.gov/media/press-releases/congressional-energy-export-caucus-co-chairs-release-statement-trumps-lift-0
vii Data has been compiled from “The European Union-Russia Energy Divorce: State of Play.” 2024. Bruegel | the Brussels-Based Economic Think Tank. October 17, 2024. https://www.bruegel.org/analysis/european-union-russia-energy-divorce-state-play.
viii Harper, J. (2023, January 9). Europe’s gas prices face uncertain future. dw.com. https://www.dw.com/en/europes-gas-prices-face-uncertain-future/a-64289690
ix Mission, Useu. 2023. “Joint Statement Between the US and the European Commission on European Energy Security - US Mission to the European Union.” US Mission to The European Union. May 31, 2023. https://useu.usmission.gov/joint-statement-between-the-united-states-and-the-european-commission-on-european-energy-security/.
x Reuters. (2024, November 8). EU may consider replacing Russian LNG imports with those from US, von der Leyen says. Reuters. https://www.reuters.com/business/energy/eu-may-consider-replacing-russian-lng-imports-with-those-us-von-der-leyen-says-2024-11-08/
xi Reuters. (2024, December 20). Trump threatens EU with tariffs over oil and gas imports. Reuters. https://www.reuters.com/world/us/trump-says-eu-should-make-up-tremendous-deficit-with-us-by-purchasing-its-oil-2024-12-20/
xii Presidential Executive Order on Promoting Energy Independence and Economic Growth – the White House. (2017, March 28). The White House. https://trumpwhitehouse.archives.gov/presidential-actions/presidential-executive-order-promoting-energy-independence-economic-growth/
xiii The Data was calculated using the following report. In 2021, both U.S. natural gas production and exports set new records - U.S. Energy Information Administration (EIA). (n.d.). https://www.eia.gov/todayinenergy/detail.php?id=54339
xiv Crooks, E. (2025, January 23). President Trump’s executive orders on energy | Wood Mackenzie. Wood Mackenzie. https://www.woodmac.com/blogs/energy-pulse/president-trumps-orders-on-energy/