सुश्री मारी यामशिता, एशिया एण्ड पेसिफिक डिवीजन की उप निदेशक, राजनीति एवं शांति बहाली मामला एवं शांति अभियान विभाग, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की अगुवाई में दौरे पर आये संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 अप्रैल 2019 को सप्रू हाउस में परस्पर संवाद का आयोजन किया गया था। प्रतिनिधिमंडल को अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् के महानिदेशक, डॉ. टी.सी.ए. राघवन ने आमंत्रित किया था जिन्होंने दक्षिण एशिया क्षेत्रीय गतिशीलता और भारत-पाकिस्तान संबंधों की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार साझा किए। उसके उपरांत, आने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए, चीन के साथ भारत के संबंधों, हिंद महासागर के अपने भू-सामरिक दृष्टिकोण पर प्रस्तुतियां दी गईं। अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीके भी खोजे गए।